TAFCOP Portal क्या आपके आधार कार्ड से कोई और सिम चला रहा है? जानिए कैसे आप केवल 2 मिनट में TAFCOP पोर्टल की मदद से यह पता कर सकते हैं कि आपके नाम पर कितने सिम एक्टिव हैं। धोखाधड़ी से बचने के लिए यह गाइड जरूर पढ़ें!
Table of Contents
TAFCOP Portal क्या है?
TAFCOP (Telecom Analytics for Fraud Management & Consumer Protection) एक सरकारी पोर्टल है जिसे भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (DoT) ने लॉन्च किया है। इसका मकसद उपभोक्ताओं को उनके नाम पर एक्टिव सिम कार्ड की जानकारी देना और फर्जी कनेक्शनों पर लगाम लगाना है।
यह पोर्टल खास तौर पर उन लोगों के लिए जरूरी है जो नहीं जानते कि उनके नाम पर कितने मोबाइल नंबर चल रहे हैं।
TAFCOP पोर्टल से अपने आधार से लिंक सिम कार्ड कैसे चेक करें?
Step-by-Step Process:
- TAFCOP की वेबसाइट खोलें: https://tafcop.sancharsaathi.gov.in/telecomUser/
- अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर डालें।
- कैप्चा दर्ज करें और “Validate Captcha” पर क्लिक करें।
- आपके मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें।
- लॉगिन होते ही आपके आधार से जुड़े सभी नंबर दिख जाएंगे।
- अगर कोई नंबर अनजान लगे तो “Not My Number” पर क्लिक करें और रिपोर्ट दर्ज करें।
Internal Links:
TAFCOP Portal | Register Online |
Official Website | Visit Now |
Whatsapp Group | Click Here |
Join Our Telegram Channel | Click Here |
TAFCOP Portal के फायदे
- अपने आधार से जुड़े सभी सिम की जानकारी मिलेगी।
- फर्जी नंबर की रिपोर्ट तुरंत कर सकते हैं।
- 9 से ज्यादा सिम होने पर SMS अलर्ट मिलेगा।
- फ्रॉड एक्टिविटी रोकने में मददगार।
जरूरी दस्तावेज
दस्तावेज | आवश्यकता |
---|---|
आधार कार्ड | सिम लिंक वैरिफाई करने के लिए |
एक्टिव मोबाइल नंबर | OTP पाने के लिए |
TAFCOP Portal पर लॉगिन कैसे करें?
- वेबसाइट: https://sancharsaathi.gov.in
- “Citizen Centric Services” पर क्लिक करें
- “Know Your Mobile Connections” चुनें
- “Authorized Login” पर क्लिक करें
- मोबाइल नंबर, कैप्चा और OTP दर्ज करें
- पासवर्ड डालकर लॉगिन करें
कैसे जानें कि कौन सा नंबर आधार से लिंक है?
- UIDAI वेबसाइट पर जाएं
- “My Aadhaar” > “Verify Email/Mobile Number”
- आधार नंबर, मोबाइल नंबर, कैप्चा डालें
- “Send OTP” पर क्लिक करें
- OTP आए तो नंबर लिंक है, नहीं आए तो लिंक नहीं है
FAQs – TAFCOP Portal
Q. TAFCOP Portal की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?
Ans. https://tafcop.sancharsaathi.gov.in
Q. क्या यह सरकारी वेबसाइट है?
Ans. जी हाँ, यह भारत सरकार के DoT द्वारा चलाई जाती है।
Q. आधार से कितने सिम जुड़े हैं कैसे पता करें?
Ans. TAFCOP वेबसाइट पर जाकर मोबाइल नंबर दर्ज करें और OTP वेरीफाई करें।
Q. एक आधार पर कितने सिम हो सकते हैं?
Ans. अधिकतम 9 सिम कार्ड की अनुमति है।