RPSC RAS Recruitment 2024 :आरपीएससी ने आरएएस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है, और इसके तहत 733 पदों पर भर्ती होगी इच्छुक उम्मीदवार राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 2 सितम्बर 2024 को आरएएस भर्ती परीक्षा के लिए आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की है। इस भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, शुल्क, शैक्षणिक योग्यता, और चयन प्रक्रिया आदि की जानकारी हम आपको इस लेख मे देंगे आप इस लेख को पूरा पढिए।
आरपीएससी आरएएस भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 सितम्बर 2024 से प्रारंभ होगी। इच्छुक उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि आवेदन की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर 2024 निर्धारित की गई है।
RPSC RAS Recruitment 2024 – Application Fee
आरपीएससी आरएएस भर्ती 2024 के लिए आवेदन शुल्क इस प्रकार निर्धारित किया गया है:
सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक कमजोर श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹600 रखा गया है।
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, और पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹400 निर्धारित किया गया है।
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से करना होगा।