



Rajasthan Berojgari Bhatta : राजस्थान सरकार ने शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ते की योजना शुरू की है। इस योजना के तहत, न्यूनतम स्नातक पास पुरुष और महिलाएं जो सरकारी नौकरी में सफल नहीं हुए हैं, आवेदन कर सकते हैं।इस योजना के तहत, स्थायी सरकारी नौकरी मिलने तक, पुरुषों को हर महीने 4000 रुपये और महिलाओं को 4500 रुपये का भत्ता दिया जाएगा।
पहले यह राशि 3000 से 3500 रुपये थी।हालांकि, वर्तमान में जो भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की सरकारी स्कॉलरशिप प्राप्त कर रहा है, वह बेरोजगारी भत्ता का लाभ नहीं उठा सकेगा। ध्यान दें कि राजस्थान बेरोजगारी भत्ता एक राज्यस्तरीय योजना है, और इसमें केवल राजस्थान के निवासी ही आवेदन कर सकते हैं और ऐसी है जानकारी के लिए हमारा whastapp चेनल और टेलीग्राम चेनल जरूर जोईन करें। राजस्थान बेरोजगारी भत्ता फॉर्म भरने और इसके लिए आवश्यक दस्तावेजों की विस्तृत जानकारी के लिए इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
| संगठन | कौशल, रोजगार और उद्यमिता विभाग |
|---|---|
| योजना का नाम | बेरोजगारी भत्ता (युवा संबल योजना) |
| आवेदन का तरीका | ऑफ़लाइन/ऑनलाइन |
| बेरोजगारी भत्ता राशि | ₹4000 – ₹4500 प्रति माह |
| आवेदन करने वाले | राज्य के सभी योग्य उम्मीदवार |
| कौशल प्रशिक्षण अवधि | 90 दिन (3 महीने) |
| श्रेणी | सरकारी योजना |
राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना का पहला नाम राजस्थान अक्षत योजना था, जिसके तहत लड़कियों को ₹1000 और लड़कों को ₹700 का भत्ता दिया जाता था। इसके बाद, कांग्रेस सरकार ने इस योजना का नाम बदलकर मुख्यमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना कर दिया और भत्ते की राशि को ₹3000 से ₹3500 तक बढ़ा दिया।बजट सत्र 2020-21 के दौरान, योजना का नाम फिर से बदलकर मुख्यमंत्री युवा संबल योजना रखा गया। इस बदलाव के साथ ही बेरोजगारी भत्ते की राशि को बढ़ाकर ₹4000 से ₹4500 प्रति माह कर दिया गया।
मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के तहत, न्यूनतम स्नातक पास पुरुष और महिलाएं आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदकों को शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ अन्य पात्रता मानदंडों को भी पूरा करना आवश्यक है। इस लेख के अंत में राजस्थान बेरोजगारी भत्ता फॉर्म कैसे भरें 2024 के लिए पूरी जानकारी उपलब्ध है।
राजस्थान बेरोजगारी भत्ता योजना के अंतर्गत, आवेदकों को न्यूनतम स्नातक की डिग्री प्राप्त करनी आवश्यक है। आवेदन के बाद, लाभार्थियों को तीन महीनों तक कौशल प्रशिक्षण लेना होगा और हर महीने प्रशिक्षण प्रमाणपत्र अपलोड करना होगा। कौशल प्रशिक्षण पूरा होने के बाद, लाभार्थियों को किसी अतिरिक्त प्रशिक्षण के लिए नहीं जाना पड़ेगा।
12 महीने के बाद, आवेदकों को बेरोजगारी भत्ता को फिर से नवीनीकृत करने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। नवीनीकरण के बाद, लाभार्थियों को अगले 1 वर्ष के लिए बेरोजगारी भत्ता प्राप्त होगा। यदि आवेदक नवीनीकरण फॉर्म नहीं भरते हैं, तो विभाग बेरोजगारी भत्ता को बारह महीने के बाद बंद कर देगा। मुख्यमंत्री बेरोजगारी भत्ता कुल 2 वर्षों (24 महीने) तक प्रदान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के तहत आवेदन मंजूर होने के बाद, आपको तीन महीने तक इंटर्नशिप प्रमाणपत्र अपलोड करना होगा। कौशल प्रशिक्षण प्रमाणपत्र को हर महीने की आखिरी तारीख से अगले महीने की 5 तारीख के बीच अपलोड करना होगा। इस प्रमाणपत्र को कहां से प्राप्त करना है और इसमें कौन-कौन सी जानकारी भरनी है, इसके बारे में विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है।
राजस्थान मुख्यमंत्री बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा:
राजस्थान मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के तहत आवेदन के लिए न्यूनतम आयु की कोई सीमा नहीं रखी गई है। हालांकि, अधिकतम आयु सीमा तय की गई है: सामान्य वर्ग के लिए 30 वर्ष, और अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), ट्रांसजेंडर, और निःशक्तजन वर्ग के लिए 35 वर्ष निर्धारित की गई है। ध्यान दें कि सभी श्रेणियों के लिए आयु सीमा में कोई छूट नहीं दी गई है।
बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को न्यूनतम स्नातक की डिग्री प्राप्त करनी आवश्यक है। यदि आप बीए या बीएससी उत्तीर्ण हैं, तो आपके पास RSCIT कंप्यूटर कोर्स सर्टिफिकेट होना चाहिए। हालांकि, यदि आपने बीएड या इसके समकक्ष कोई कोर्स किया है, तो आपको RSCIT सर्टिफिकेट की आवश्यकता नहीं है।
Read More : Railway NTPC Bharti 2024 :रेलवे NTPC में 11,558 पदों पर बंपर भर्ती! यहाँ देखें पूरी जानकारी
Rajasthan Berojgari Bhatta राजस्थान बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन करते समय आपको निम्नलिखित दस्तावेज़ जमा करने होंगे:
इन दस्तावेज़ों को सही तरीके से तैयार करके आप बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन प्रक्रिया को आसानी से पूरा कर सकते हैं।
राजस्थान बेरोजगारी भत्ता के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने के दौरान आवेदकों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क है, जो सभी श्रेणियों के लिए लागू है।
राजस्थान बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा:
बेरोजगारी भत्ता के लिए आवेदन करने वाले युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण शर्त है कि उनका आवेदन मंजूर होने के बाद उन्हें एक स्किल डेवलपमेंट इंटर्नशिप पूरी करनी होगी। इस इंटर्नशिप के तहत, युवाओं को प्रतिदिन लगभग 4 घंटे राजकीय विभाग में उपस्थित रहना होगा। यह प्रशिक्षण भत्ता प्राप्त करने की अवधि के दौरान जारी रखना अनिवार्य है यदि किसी कारणवश लाभार्थी इंटर्नशिप बीच में ही बंद कर देते हैं, तो बेरोजगारी भत्ता तुरंत रोक दिया जाएगा और भविष्य में आवेदन के लिए भी अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा इंटर्नशिप के दौरान कार्यालय समय में ही रहनी चाहिए।
यदि इंटर्नशिप के दौरान किसी एक दिन अनुपस्थित रहते हैं या छुट्टी लेते हैं, तो भत्ता राशि पर कोई कटौती नहीं की जाएगी हर महीने की आखिरी तारीख से लेकर अगले महीने की 5 तारीख तक, इंटर्नशिप करने वाले युवाओं को एसएसओ पोर्टल पर जाकर अपना Berojgari Bhatta Internship Certificate अपलोड करना होगा।
मुख्यमंत्री बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने के लिए आवेदकों को निर्धारित अवधि में ट्रेनिंग पूरी करनी होती है। इसके लिए वे निम्नलिखित में से किसी एक राजकीय विभाग में सेलेक्ट कर सकते हैं:
राजस्थान बेरोजगारी भत्ता प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को पहले अपने स्थानीय रोजगार कार्यालय में जाकर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद, उन्हें जनसूचना पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। राजस्थान बेरोजगारी भत्ता फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया 2024 में जानने के लिए यहां दी गई जानकारी का पालन करें।




| Berojgari Bhatta Apply Online | Click Here |
| Berojgari Bhatta Self Declaration Form PDF | Click Here |
| Berojgari Bhatta Income Certificate-I | Click Here |
| Berojgari Bhatta Internship Form PDF | Click Here |
| Berojgari Bhatta Income Certificate-K | Click Here |
| Official Website | Click Here |
इंटर्नशिप के दौरान रोजाना लगभग 4 घंटे की उपस्थिति देनी होगी। यह इंटर्नशिप राजकीय विभागों में की जाएगी, जैसे पशुपालन, आयुर्वेद, और शिक्षा विभाग।
इंटर्नशिप के दौरान एक दिन की छुट्टी लेने पर भत्ता राशि नहीं काटी जाएगी, लेकिन लगातार अनुपस्थिति से भत्ता बंद हो सकता है।
बेरोजगारी भत्ता अधिकतम 2 वर्षों (24 महीने) तक मिलता है। यदि इस अवधि में नौकरी मिल जाती है, तो भत्ता बंद कर दिया जाएगा।