सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
Breaking
Sarkari Yojana

ई-श्रम प्लेटफॉर्म वर्कर: पंजीकरण, पात्रता और लाभ की शर्तें

Published 03 जून 2025Updated 11 अक्टूबर 20264 min
E-Shram Card Platform Worker

11 अक्टूबर 2026 को स्रोत समीक्षा: ई-श्रम एक श्रमिक डेटाबेस और योजनाओं तक पहुँच का माध्यम है। ₹3,000 पेंशन PM-SYM की अलग अंशदायी योजना में 60 वर्ष से मिलती है। उसके प्रवेश की उम्र 18–40 वर्ष है; अन्य पात्रता भी लागू है। आधिकारिक योजनाएँ और ई-श्रम FAQ देखें।

E-Shram Card Platform Worker के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अगर आप 16 से 59 वर्ष की उम्र के बीच कोई असंगठित मजदूर हैं तो अब प्लेटफॉर्म वर्कर के रूप में रजिस्ट्रेशन कर लाभ उठा सकते हैं। इस लेख में जानें – पात्रता, जरूरी दस्तावेज, रजिस्ट्रेशन स्टेप्स, और मिलने वाले लाभ।

Telegram Group
Join Now

E-Shram Card Platform Worker: क्या है ये योजना और क्यों है जरूरी?

अगर आप Zomato, Swiggy, Uber, Ola या किसी भी डिजिटल सेवा से जुड़े हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। भारत सरकार ने E-Shram Card Platform Worker के रूप में ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे देश के लाखों प्लेटफॉर्म वर्कर अब सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के दायरे में आ सकेंगे।

E-Shram Card Platform Worker Benefits: जानिए कौन-कौन से फायदे मिलेंगे?

ई-श्रम पंजीकरण से नीचे दिए लाभ अपने-आप मंजूर नहीं होते। प्रत्येक योजना की अलग पात्रता, नामांकन और शर्तें लागू हैं।

श्रेणीलाभ
पेंशनPM-SYM में अलग नामांकन व अंशदान के बाद 60 वर्ष की आयु से ₹3,000 मासिक पेंशन; केवल ई-श्रम कार्ड बनवाने से नहीं
बीमा कवरPMJJBY/PMSBY में पात्रता, अलग नामांकन और वार्षिक प्रीमियम लागू; कार्ड से स्वतः बीमा नहीं
स्वास्थ्यPM-JAY की अलग पात्रता और लाभार्थी सत्यापन लागू; हर ई-श्रम कार्डधारक को स्वतः मंजूरी नहीं
रोजगारNCS पोर्टल से रोजगार और स्किल ट्रेनिंग
डिजिटलDigiLocker में दस्तावेज सेव करने की सुविधा

E-Shram Card Platform Worker: कौन-कौन इसमें आते हैं?

प्लेटफॉर्म वर्कर वे होते हैं जो किसी डिजिटल एप या वेबसाइट के माध्यम से सेवाएं देते हैं, जैसे:

  • 🚖 राइड शेयरिंग: Uber, Ola
  • 🍕 फूड डिलीवरी: Zomato, Swiggy
  • 📦 लॉजिस्टिक्स: Delhivery, Blue Dart
  • 🏥 हेल्थकेयर: Practo, 1mg
  • 🏨 हॉस्पिटैलिटी: Oyo, MakeMyTrip
  • 🧹 फ्रीलांस व अन्य सेवाएं: UrbanClap, Freelancer आदि

ई श्रम कार्ड प्लेटफॉर्म वर्कर Required Documents

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आपको ये दस्तावेज़ चाहिए:

  • आधार कार्ड
  • बैंक विवरण, यदि वर्तमान फॉर्म माँगे
  • मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)
  • पहले से पंजीकृत हैं तो अपना UAN रखें
  • पोर्टल पर माँगी गई वर्तमान कार्य संबंधी जानकारी

E-Shram Card Platform Worker Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?

आप तभी पात्र हैं जब आप ये सभी शर्तें पूरी करते हों:

  • भारतीय नागरिक हों
  • उम्र 16 से 59 वर्ष के बीच हो
  • असंगठित क्षेत्र में कार्यरत हों
  • आयकर दाता न हों
  • EPFO/ESIC कवरेज और पोर्टल की वर्तमान पंजीकरण शर्तें जाँचें; PM-SYM के अलग नियम हैं
  • पहले पंजीकरण कर चुके हैं तो दोबारा नया UAN बनाने के बजाय प्रोफाइल अपडेट करें

ई श्रम कार्ड प्लेटफॉर्म वर्कर Online Registration Kaise Kare?

Step-by-step रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया:

E-Shram Card Platform Worker
E-Shram Card Platform Worker
  1. e-Shram का आधिकारिक पोर्टल पर जाएं
  2. अपना मोबाइल नंबर डालकर OTP वेरीफाई करें
  3. प्लेटफॉर्म वर्कर के रूप में चयन करें
  4. मांगी गई सभी जानकारी भरें
  5. फॉर्म में माँगा गया सत्यापन पूरा करें
  6. Submit बटन पर क्लिक करें
  7. रजिस्ट्रेशन स्लिप डाउनलोड करें

Important: ऑनलाइन स्व-पंजीकरण में आधार-लिंक मोबाइल रखें; लिंक नहीं होने पर CSC/SSK से बायोमेट्रिक सहायता लें।

Direct Registration Link of E-Shram Card Platform Worker

Register Online
Official Website


Visit Now
Whatsapp Group Click Here

FAQs — अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

E-Shram Card Platform Worker क्या है?

यह एक सरकारी पहल है जिसमें डिजिटल माध्यम से काम करने वाले श्रमिकों को प्लेटफॉर्म वर्कर के रूप में रजिस्ट्रेशन से योजनाओं तक पहुँच में सहायता मिलती है; लाभ संबंधित योजना की पात्रता पर निर्भर हैं।

रजिस्ट्रेशन के लिए कौन-कौन से दस्तावेज़ चाहिए?

आधार संख्या और मोबाइल रखें; आधार से मोबाइल लिंक न होने पर CSC/SSK में बायोमेट्रिक सहायता लें।

क्या Zomato/Swiggy डिलीवरी बॉय आवेदन कर सकता है?

पात्र प्लेटफॉर्म श्रमिक पंजीकरण कर सकते हैं; रोजगार की स्थिति और पोर्टल की वर्तमान शर्तें जाँचें।

क्या ये योजना मुफ्त है?

हाँ, E-Shram Card Platform Worker में रजिस्ट्रेशन पूरी तरह फ्री है।

लेखक के बारे में

Aditya Bukoliya MeriSarkariYojana पर हिंदी सूचना लेख प्रकाशित करते हैं। योजना, भर्ती और वित्तीय जानकारी के लिए मूल विभाग या संस्था की सूचना देखें। लेख में त्रुटि मिलने पर वेबसाइट की सुधार नीति के अनुसार सूचना भेजें।