SSC GD Syllabus 2025 : एसएससी जीडी कांस्टेबल नया सिलेबस और परीक्षा पैटर्न डाउनलोड करें यहाँ से

SSC GD Syllabus 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC GD नया सिलेबस जारी कर दिया है। एसएससी जीडी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट से SSC GD कांस्टेबल सिलेबस पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, SSC GD Syllabus 2025-26 की सही और सटीक जानकारी इस आर्टिकल में प्रदान की गई है।

एसएससी की तैयारी करने वाले छात्रों की सहायता के लिए SSC GD Syllabus PDF डाउनलोड करने का सीधा लिंक नीचे दिया गया है। SSC GD Exam 2024-25 में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करने होंगे। जनरल (UR) कैटेगरी के लिए न्यूनतम अंक 30%, ओबीसी और EWS के लिए 25%, और एससी, एसटी समेत अन्य श्रेणियों के लिए 20% निर्धारित किए गए हैं। केवल वही उम्मीदवार जो इन अंकों को प्राप्त करेंगे, वे एसएससी जीडी फिजिकल परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।

Social Group Join Cards

Join Our Community

Connect with us on WhatsApp and Telegram

WhatsApp Group
Join Now
WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Group
Join Now
3
Active Communities
24/7
Support

इसके साथ ही, एसएससी की अन्य भर्तियों के सिलेबस और परीक्षा पैटर्न की आधिकारिक और सटीक जानकारी के लिए आप हमारे व्हाट्सएप या टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं। SSC GD न्यू सिलेबस एग्जाम पैटर्न के अनुसार, इस भर्ती के लिए केवल एक ही पेपर होगा, जिसमें जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल नॉलेज, जनरल अवेयरनेस, गणित, और अंग्रेजी के साथ हिंदी विषय शामिल होंगे।

SSC GD Constable Syllabus 2025 Highlight

परीक्षा संगठनकर्मचारी चयन आयोग (SSC)
परीक्षा का नामएसएससी जीडी कांस्टेबल
परीक्षा का तरीकाऑनलाइन (CBT)
एसएससी जीडी परीक्षा तिथि 2025जल्द ही घोषित किया जाएगा
प्रश्नों की संख्या80
कुल अंक160
नकारात्मक अंकन0.50
श्रेणीSSC सिलेबस 2025

SSC GD Syllabus And Exam Pattern 2025 In Hindi

कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही जीडी कांस्टेबल के विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित करने वाला है। SSC GD Exam 2025 को पास करने के लिए अभ्यर्थियों को पहले आयोग द्वारा जारी सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को अच्छी तरह से समझना चाहिए। इससे आप कम समय में बेहतर तैयारी कर सकेंगे और परीक्षा में अच्छा स्कोर प्राप्त कर सकते हैं।

SSC GD Constable सिलेबस को समझने के लिए आप अधिक से अधिक SSC GD पिछले वर्षों के पेपर्स हल कर सकते हैं। इससे आपको महत्वपूर्ण विषयों के टॉपिक्स को पहचानने में मदद मिलेगी, जो अक्सर परीक्षा में दोहराए जाते हैं। एसएससी एग्जाम पैटर्न और सिलेबस को समझ कर पढ़ाई शुरू करने से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी आसान हो जाएगी।

जीडी कांस्टेबल परीक्षा में एक ही पेपर होगा, जिसमें कुल 160 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत उत्तर पर 0.50 अंकों की नकारात्मक मार्किंग की जाएगी। यदि आप जीडी कांस्टेबल की सीट सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो सिलेबस के अनुसार पूरी मेहनत से तैयारी करें। SSC GD Syllabus PDF डाउनलोड करने का सीधा लिंक नीचे दिया गया है।

Read More : SSC GD New Vacancy 2025 : एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पात्रता 10वीं पास

SSC GD Constable Exam Pattern 2025

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2024-25 के लिए परीक्षा पैटर्न इस प्रकार है:

  • परीक्षा का प्रकार: एसएससी जीडी परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) होंगे।
  • परीक्षा का तरीका: परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में होगी।
  • परीक्षा की अवधि: पेपर को पूरा करने के लिए 60 मिनट का समय दिया जाएगा।
  • प्रश्नों की संख्या: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा में कुल 80 प्रश्न होंगे।
  • कुल अंक: इस पेपर में कुल 160 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे, और प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे।
  • पेपर की भाषा: सभी प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे, लेकिन अंग्रेजी विषय के प्रश्न केवल अंग्रेजी में पूछे जाएंगे।
  • नकारात्मक अंकन: गलत उत्तर देने पर 0.50 अंकों की नकारात्मक मार्किंग की जाएगी।
SSC GD Exam SubjectQue.Marks
सामान्य बुद्धि और तर्क2040
जनरल नॉलेज और जनरल अवेयरनेस2040
एलिमेंट्री मैथमेटिक्स2040
इंग्लिश/ हिंदी2040

SSC GD पासिंग मार्क्स

ऑनलाइन लिखित परीक्षा में पास होने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को 30%, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के उम्मीदवारों को 25%, और अन्य सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों को 20% अंक प्राप्त करने होंगे।

SSC GD Syllabus 2025 Download In Hindi

एसएससी जीडी कांस्टेबल सिलेबस पीडीएफ 2025 के आधार पर, इस लेख में एसएससी जीडी का नया सिलेबस और एग्जाम पैटर्न 2024-25 की पूरी जानकारी दी गई है। यहां पर दी गई जानकारी को आप पीडीएफ फाइल के रूप में नीचे दिए गए लिंक से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

How To Download SSC GD Syllabus 2025  एसएससी जीडी कांस्टेबल सिलेबस एवं एग्जाम पैटर्न ऐसे करें डाउनलोड

एसएससी जीडी सिलेबस पीडीएफ 2024-25 डाउनलोड करने की पूरी जानकारी यहां दी गई है। उम्मीदवार इसे पढ़कर एसएससी जीडी सिलेबस आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

स्टेप 1: सबसे पहले, कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं और थ्री-लाइन मेनू बार पर क्लिक करें।

स्टेप 2: इसके बाद, “For Candidates” विकल्प पर क्लिक करें और “Syllabus” ऑप्शन पर टैप करें।

स्टेप 3: इससे एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको SSC New Syllabus PDF और SSC Old Syllabus PDF के विकल्प दिखाई देंगे। इनमें से एसएससी जीडी सिलेबस 2025 पर क्लिक करके पीडीएफ डाउनलोड करें।

स्टेप 4: एसएससी जीडी सिलेबस और एग्जाम पैटर्न अधिसूचना के साथ जारी किया जाता है, इसलिए आप एसएससी नोटिफिकेशन डाउनलोड करके भी सिलेबस देख सकते हैं।

स्टेप 5: इसके लिए होमपेज पर ‘Notice Board’ सेक्शन में जाएं और “Notice of GD Constable Examination, 2025” पर क्लिक करें।

स्टेप 6: नोटिफिकेशन खुलने के बाद, आप इस अधिसूचना के माध्यम से एसएससी जीडी सिलेबस और एग्जाम पैटर्न 2025 देख सकते हैं।

SSC GD Syllabus 2025 PDF Download In Hindi

SSC GD Syllabus PDF Click Here
Official WebsiteClick Here

Leave a Comment