Thursday, 30 July 2026
Breaking
Latest Update

सहारा रिफंड लिमिट 2026: ₹50,000 तक क्लेम कैसे करें

Published 22 Jan 2025Updated 25 Jul 20262 min
सहारा रिफंड लिमिट 2026: ₹50,000 तक क्लेम कैसे करें

Sahara Refund Limit सहारा समूह की बचत योजनाओं में फंसे लाखों निवेशकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने इस मामले में बड़ा कदम उठाते हुए रिफंड अमाउंट की सीमा बढ़ा दी है।

Telegram Group
Join Now

Table of Contents

अब निवेशक पहले की ₹10,000 की बजाय ₹50,000 तक का रिफंड प्राप्त कर सकते हैं। सहकारिता मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि अगले 10 दिनों में लगभग 1000 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। सरकार ने अब तक सहारा रिफंड पोर्टल के माध्यम से सहारा समूह की सहकारी समितियों के 4.29 लाख से अधिक जमाकर्ताओं को 370 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।

सरकार रिफंड जारी करने से पहले सभी क्लेम की गहन जांच कर रही है ताकि सही व्यक्ति को समय पर उसका पैसा मिल सके। सुप्रीम कोर्ट ने भी हाल ही में सहारा समूह पर सख्त रुख अपनाया है। सर्वोच्च न्यायालय ने सहारा से कहा था कि वह अपनी संपत्तियों को बेचकर निवेशकों का पैसा लौटाए। कोर्ट ने यह भी कहा कि सेबी-सहारा रिफंड खाते में 10,000 करोड़ रुपये जमा करने के लिए समूह को अपनी संपत्तियों को बेचने से कोई नहीं रोक सकता।

Read More : सहारा में फंसे पैसे कैसे वापस मिलेंगे? सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, निवेशकों के लिए राहत

Sahara Refund Limit Check

निवेशक केवल रिफंड पोर्टल पर ही आवेदन कर सकते हैं, अन्य किसी माध्यम से किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। रिफंड के लिए आपके पास सेविंग अकाउंट नंबर, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, डिपॉजिट सर्टिफिकेट और पासबुक होना आवश्यक है।

अगर आपको सहायता की आवश्यकता हो तो आप टोल फ्री नंबर 1800 103 6891 या 1800 103 6893 पर संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। क्लेम करने के 30 दिनों के भीतर वेरिफिकेशन किया जाएगा और 45 दिनों के भीतर आपके खाते में पैसा जमा हो जाएगा।