सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
Breaking
Govt Jobs

हैंडमेड प्रोडक्ट व्यवसाय: लागत, बिक्री और कमाई की जाँच

Published 25 मई 2025Updated 09 अक्टूबर 20265 min
Handmade Product Business Scheme 2025

सीधा जवाब: हाथ से बने उत्पाद बेचना एक व्यवसाय का विचार है, इस नाम की प्रमाणित सरकारी योजना या निश्चित कमाई का प्रस्ताव नहीं। शुरुआती खर्च और लाभ उत्पाद, कौशल, स्थानीय माँग और बिक्री लागत पर निर्भर करते हैं। पुराने ₹10,000 निवेश से हर महीने ₹1 लाख कमाने के दावे का प्रमाण नहीं था; उसे हटाया गया है।

हैंडमेड प्रोडक्ट व्यवसाय क्या है?

अगर आप भी सोच रहे हैं कि बिना नौकरी किए अपने गांव या घर से कोई काम शुरू करें जिससे घर बैठे अच्छी कमाई हो सके, तो हैंडमेड प्रोडक्ट व्यवसाय आपके लिए एक सुनहरा अवसर है। इस व्यवसाय में आप हाथों से बनी वस्तुओं को बनाकर लोकल और ऑनलाइन बाजार में बेच सकते हैं।

Telegram Group
Join Now

यह बिजनेस कम लागत में शुरू होता है और खास बात यह है कि आपको इसमें किसी दुकान या ऑफिस की जरूरत नहीं पड़ती। आप इसे अपने परिवार या स्वयं सहायता समूह (SHG) के साथ मिलकर शुरू कर सकते हैं।

घर से कौन-कौन से Handmade Product बनाए जा सकते हैं?

हाथों से बनी वस्तुएं की माँग बाजार और ग्राहक के अनुसार बदलती है क्योंकि ये यूनिक होती हैं और इनका क्राफ्ट्समैनशिप लोगों को आकर्षित करता है। नीचे दिए गए प्रोडक्ट्स आप घर से बनाकर बेच सकते हैं:

प्रोडक्ट का नामउपयोग/विशेषता
हर्बल साबुन और कैंडलस्किन के लिए नेचुरल, गिफ्टिंग में डिमांड
लकड़ी के खिलौनेगांव व शहर दोनों में लोकप्रिय
आर्टिफिशियल ज्वेलरीमहिलाएं पसंद करती हैं, फैशन ट्रेंड में
कपड़े पर कढ़ाई/ब्लॉक प्रिंटड्रेस मटेरियल, कुशन कवर, बेडशीट आदि
पेपर से बनी वस्तुएंगिफ्ट पैकिंग, ग्रीटिंग कार्ड, पेपर बैग
पूजा सामग्रीत्योहारों और शुभ कार्यों में डिमांड
क्राफ्ट होम डेकोरवॉल हैंगिंग, टेबल डेकोर, शोपीस आदि

शुरुआती लागत कितनी आएगी? (Initial Investment)

हैंडमेड प्रोडक्ट व्यवसाय की लागत उत्पाद और उपकरण के अनुसार बदलती है; नीचे ₹10,000 से ₹20,000 का केवल उदाहरणात्मक बजट है। नीचे देखें खर्च का पूरा विवरण:

  • कच्चा माल (Raw Material): ₹5,000 से ₹10,000 (धागा, कपड़ा, लकड़ी, पेपर, गोंद, सांचा आदि)
  • उपकरण/Tools: ₹2,000 से ₹4,000 (सिलाई मशीन, कटर, पैकिंग मशीन आदि)
  • पैकेजिंग व ब्रांडिंग: ₹1,000 से ₹2,000
  • डिजिटल मार्केटिंग: ₹2,000 से ₹4,000 (सोशल मीडिया एड्स, पोस्ट डिजाइन आदि)

टोटल अनुमानित लागत: ₹10,000 से ₹20,000
(बड़े स्तर पर करने पर लागत बढ़ सकती है)

कमाई कैसे करें? (Earning Methods)

1. लोकल मार्केट से शुरुआत करें

  • पंचायत हाट, लोकल दुकानों, मेले-प्रदर्शनी में स्टॉल लगाकर बिक्री करें।

2. ऑनलाइन सेल करें

  • Amazon, Flipkart, Meesho जैसे प्लेटफॉर्म पर सेलर अकाउंट बनाएं।
  • प्रोडक्ट्स को अच्छे फोटो और डिस्क्रिप्शन के साथ लिस्ट करें।

3. सोशल मीडिया का सहारा लें

  • Instagram, Facebook, WhatsApp Business पर प्रोडक्ट की पोस्ट डालें।
  • Influencers या लोकल WhatsApp ग्रुप्स के जरिए प्रचार करें।

4. कॉर्पोरेट गिफ्टिंग और Bulk Orders लें

  • ऑफिसेस और आयोजनों के लिए गिफ्ट ऑर्डर लेना शुरू करें।
  • हस्तशिल्प मेलों या सरकारी हैंडीक्राफ्ट योजना से जुड़ें।

सहयोग व सरकारी योजनाएं

Read More : Sarkari Loan Yojana 2025: सरकार दे रही ₹10 लाख तक बिना गारंटी लोन, ऐसे करें आवेदन

  • PMEGP (प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम): पात्रता और बैंक की मंजूरी के अनुसार सहायता; नीचे आधिकारिक स्रोत से नियम जाँचें।
  • NRLM (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन): महिलाओं को SHG के माध्यम से मदद।
  • KVIC (खादी ग्रामोद्योग): ट्रेनिंग, रॉ मटेरियल और मार्केटिंग सहायता।

बिजनेस को ब्रांड कैसे बनाएं?

  • एक यूनिक नाम और लोगो बनाएं।
  • प्रोफेशनल पैकेजिंग और लेबलिंग करें।
  • ग्राहक के फीडबैक को सोशल मीडिया पर शेयर करें।
  • वेबसाइट या ब्लॉग बनाएं, जहां लोग ऑर्डर कर सकें।

डिजिटल स्किल्स जो काम आएंगी

यह सीखने के लिए हमारा whastapp ग्रुप जोईन करें

SkillUse
Canvaसोशल पोस्ट व लेबल डिजाइन करने के लिए
WhatsApp Businessक्लाइंट मैनेजमेंट और कैटलॉग शेयरिंग
Instagram Reelsप्रोडक्ट डेमो और मार्केटिंग
Google Formऑर्डर लेने के लिए फॉर्म बनाना

FAQs: हैंडमेड प्रोडक्ट व्यवसाय

Q1. क्या बिना अनुभव के भी यह बिजनेस शुरू किया जा सकता है?
हाँ, यह बिजनेस आप बिना अनुभव के भी शुरू कर सकते हैं। YouTube और Google से ट्रेनिंग ले सकते हैं।

Q2. क्या मैं सिर्फ सोशल मीडिया से बिक्री कर सकता हूँ?
बिलकुल! Instagram, WhatsApp और Facebook से ऑर्डर लेकर घर से प्रोडक्ट बेच सकते हैं।

Q3. Handmade Product की माँग किसकी होती है?
हर्बल प्रोडक्ट्स, ज्वेलरी, होम डेकोर और पूजा सामग्री की डिमांड सबसे ज्यादा होती है।

Q4. क्या लाइसेंस या पंजीकरण चाहिए?
यह उत्पाद, बिक्री माध्यम और लागू नियमों पर निर्भर है। खाने, सौंदर्य प्रसाधन, खिलौने या अन्य नियंत्रित उत्पाद बनाने से पहले संबंधित विभाग के वर्तमान नियम जाँचें। छोटे व्यवसाय के लिए सभी अनुमति स्वतः माफ नहीं होती।

Q5. क्या महिलाएं इस बिजनेस को SHG के जरिए कर सकती हैं?
हाँ, महिलाएं स्वयं सहायता समूह बनाकर बड़े स्तर पर भी यह काम कर सकती हैं और सरकारी मदद भी मिल सकती है।

निष्कर्ष: अब आपका सपना होगा सच!

पहले छोटे नमूने बनाकर ग्राहकों की माँग जाँचें। बिक्री मूल्य में कच्चा माल, श्रम, पैकिंग, वितरण, प्लेटफॉर्म शुल्क और रिटर्न जोड़ें। ₹200 बिक्री मूल्य और ₹150 कुल लागत होने पर प्रति उत्पाद ₹50 बचते हैं; 100 वास्तविक बिक्री पर ₹5,000, स्थायी खर्च और कर से पहले। यह केवल गणना का उदाहरण है, आय का वादा नहीं।

तो देर किस बात की? आज ही आइडिया चुनिए, सामान खरीदिए, सोशल मीडिया पर पोस्ट डालिए और अपने पहले ऑर्डर के साथ बिजनेस की शुरुआत कीजिए।

यह सीखने के लिए हमारा whastapp ग्रुप जोईन करें

whatsapp group

9 अक्टूबर 2026 का सुधार: अप्रमाणित निश्चित कमाई और योजना वाली भाषा हटाई गई। सरकारी सहायता के लिए मुद्रा योजना का आधिकारिक विवरण तथा MSME मंत्रालय की PMEGP एजेंटों से संबंधित चेतावनी देखें। किसी एजेंट का सहायता मिलने का वादा सरकारी मंजूरी नहीं है।

लेखक के बारे में

Aditya Bukoliya MeriSarkariYojana पर हिंदी सूचना लेख प्रकाशित करते हैं। योजना, भर्ती और वित्तीय जानकारी के लिए मूल विभाग या संस्था की सूचना देखें। लेख में त्रुटि मिलने पर वेबसाइट की सुधार नीति के अनुसार सूचना भेजें।